Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: श्रावण मास कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने किया मंथन, सकुशल संपन्न कराने के लिए समन्वय बैठक आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/07/2026 10:39:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/07/2026 10:39:36 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में सोमवार दिनांक 13 जुलाई को माननीय अरविंद कुमार चौहान जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह द्वारा आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 एवं शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कांवड़ यात्रा से जुड़े आयोजकों एवं संबंधित प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान कांवड़ मार्गों की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं, आपदा प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध तथा विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी एंव नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Featured News