-
☰
उत्तर प्रदेश: दो दिन की बारिश के बाद मौसम सुहाना, जलभराव से जनजीवन प्रभावित
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में लगातार दो दिन चली बारिश के कारण रामपुर मनिहारान व आसपास के क्षेत्रों को जहां चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से राहत का अहसास हुआ वहीं जगह जगह पर खेतों, खलिहानों में पानी की अधिकता भी देखने को मिली। रामपुर मनिहारान में लगातार हुई बारिश से मौहल्लौं, गलियों व बाजारों में रास्ते जलगमन रहे, जिसके कारण नगर में हर तरफ आवागमन बाधित प्रभावित हुआ। बाजारों में मंदी का दौर बरकरार रहा। शुक्रवार 10 जुलाई को अपराह्न में बारिश बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली,और धीरे धीरे जलभराव ने सामान्य रूप धारण किया। जिसके चलते नगर व क्षेत्र में आवागमन प्रारंभ हुआ। बता दें कि लगातार हुई दो दिन की बारिश के कारण नगर में पानी की अधिकता से रामपुर मनिहारान के लगभग सभी रास्ते प्रभावित रहे। जिसके कारण नगर में आवागमन भी बाधित रहा। बारिश बंद होने पर दोपहर से मौसम में परिवर्तन आया,और जलभराव सामान्य होने पर आवाम ने राहत महसूस की। क्षेत्र में गर्मी से निजात पाकर लोगों को जलभराव का सामना करते हुए आवागमन में कठिनाईयां उठानी पड़ी। समाचार लिखने तक मौसम सुहाना,सुखद और शीतल रहा।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत