Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा अधिकारों की दी जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 11/07/2026 10:31:15 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 11/07/2026 10:31:15 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में शुक्रवार दिनांक 10/07/2026 को जनपद सहारनपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर तैनात मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानून द्वारा प्रदत्त संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 , 112 , 181 आदि के बारे में अवगत कराया गया ।

महिला सशक्तिकरण अभियान के दौरान टीमों द्वारा महिलाओं एंव बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में भी विभिन्न प्रकार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, पीछा करने (स्टॉकिंग) एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध निर्भीक होकर स्थानीय थाना/कोतवाली या 112 पुलिस आपातकालीन सेवा पर  शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। और अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से लिखित पंपलेट भी वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य  आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और कानून की दृढ़ता को कायम रखना रहा।


Featured News