Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में पुलिस अलर्ट, प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सघन पैदल गश्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 10/08/2026 10:48:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 10/08/2026 10:48:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपु श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सघन पैदल गश्त अभियान तेज कर दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपु श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सघन पैदल गश्त अभियान तेज कर दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन और कांवड़ यात्रियों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लगातार प्रमुख क्षेत्रों में पैदल गश्त कर रहे हैं। पुलिस टीमों द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य की ओर लौटते हैं। ऐसे में यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। पुलिस की ओर से संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आमजन से सीधे संवाद भी कर रहे हैं। लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की जा रही है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आगामी त्योहारों और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत की जा रही है। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ नियमित गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
सहारनपुर पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आमजन की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।


Featured News