-
☰
उत्तर प्रदेश: सम्मान और शुभकामनाओं के साथ पुलिसकर्मियों की विदाई, सेवाओं को किया गया नमन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर शुक्रवार 31जुलाई को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सहारनपुर में आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक यातायात ने जनपद पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर शुक्रवार 31जुलाई को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सहारनपुर में आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक यातायात ने जनपद पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में थाना बड़गांव से उपनिरीक्षक ब्रह्म गिरि, थाना गागलहेड़ी से उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रंजीव कुमार, मुख्य आरक्षी अजय कुमार तथा मुख्य आरक्षी फूल कुमार को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दीर्घ, समर्पित और सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पुलिस विभाग को दी गई उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा और अनुभव विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएं देकर उनके भावी जीवन की सफलता की कामना की।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण