Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर शुरू, भोजन-विश्राम और चिकित्सा की सुविधा कराई उपलब्ध

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 10/08/2026 10:32:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 10/08/2026 10:32:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पवित्र श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को लौट रहे कांवड़िये श्रद्धालुओं की सेवा में पूर्ण रूप से उनकी सुखद सुविधा हेतू सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पवित्र श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को लौट रहे कांवड़िये श्रद्धालुओं की सेवा में पूर्ण रूप से उनकी सुखद सुविधा हेतू सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। देहली यमुनोत्री राजमार्ग रामपुर मनिहारान में विरासत फार्म्स, इंजीनियर सत्य संयम भूर्यान प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कर कमलों द्वारा कांवड़ सेवा धर्मार्थ शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें सेवा शिविर का उद्घाटन मदरलैंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शालू भूर्यान एवं महिला जिला अध्यक्ष कांग्रेस श्वेता सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अन्य महिलाएं, सत्य संयम भूर्यान  सहित उनकी टीम के अन्य सहयोगी मौजूद रहे। शिविर में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जा रहा है। शिविर में कांवड़ियों के रात्रि विश्राम व बैठने एवं समुचित व्यवस्थायें की गई हैं।

 

इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया है। शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों की सेवा में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर तीन दिन तक लगातार चलेगा और कांवड़ियों की सेवा भूर्यान परिवार एंव सहयोगी बंधुओं द्वारा संचालित रहेगी। आयोजकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव और कांवड़ियों की सेवा करना बड़े पुण्य का कार्य है, शिवभक्तों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए शिविर में हरसंभव व्यवस्थायें उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं दूसरी ओर  क्षेत्रीय सुप्रसिद्ध रामरति गुप्ता एजुकेशन काॅम्प्लेक्स/ बिल क्लिंटन स्कूल के सामने देहली यमुनोत्री राजमार्ग पर रोहित पंवार व मोहित पंवार निवासी निकटवर्ती ग्राम हंगावली वालों ने सपरिवार शिवभक्तों की पूर्ण रूप से सेवा में अपनी भावना सिटी काॅलोनी परिसर में शनिवार दिनांक 8/8/2026 से कांवड़ियों की सुखद सुविधाजनक उपलब्धियों का शुभारंभ किया हुआ है। जिसमें 24 घंटे जलपान की सुविधा, दिन रात आराम व सोने, बैठने तथा चिकित्सीय सेवायें आदि  सुविधायें शामिल हैं। अवगत करा दें कि शिवभक्तों की सेवा में श्रद्धालुगण सर्व समय  मौजूद हैं।


Featured News