-
☰
उत्तर प्रदेश: सिखेड़ा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिखेड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में थाना सिखेड़ा पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान उपनिरीक्षक फरीद अहमद और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर भंडूर रजवाहा पुलिया के पास से एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मतलूब पुत्र इकरामुद्दीन, निवासी ग्राम सिखेड़ा, थाना सिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना सिखेड़ा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 78ए दर्ज है। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, अवैध शस्त्र सहित विभिन्न मामलों में करीब दो दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। थाना सिखेड़ा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत