-
☰
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा-2026 से पहले एसएसपी ने पूरे कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ जनपद के संपूर्ण कांवड़ मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों से शहर तक किया निरीक्ष निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने **बड़कला बॉर्डर, काली नदी चौकी बॉर्डर, गागलहेड़ी, देहरादून चौक, घंटाघर, अंबाला रोड, शाहजहांपुर चौकी और सरसावा बॉर्डर** तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, संबंधित क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, यातायात डायवर्जन, सीसीटीवी निगरानी तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर लगातार पुलिस गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियों पर जोर एसएसपी ने कहा कि पुलिस सहित सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर लें, ताकि कांवड़ यात्रा-2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत