-
☰
उत्तर प्रदेश: पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई द्वारा दिनांक 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को समय दोपहर 0,1 बजे व्यापारियों के मसीहा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि मनाई गयी। पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा महामंत्री व पुनीत चौहान, प्रांतीय संगठन मंत्री महेश नारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी ने कहा कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा पिछले 63 वर्षों से व्यापारियों की समस्या एवं निदान हेतु संघर्षरत रहे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई द्वारा दिनांक 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को समय दोपहर 0,1 बजे व्यापारियों के मसीहा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि मनाई गयी। पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा महामंत्री व पुनीत चौहान, प्रांतीय संगठन मंत्री महेश नारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी ने कहा कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा पिछले 63 वर्षों से व्यापारियों की समस्या एवं निदान हेतु संघर्षरत रहे। उनका पूर्ण जीवन बेदाग एवं साफ छवि वाले व्यक्ति थे। पंडित श्याम बिहारी मिश्रा अपने समय में कानपुर से पांच बार सांसद भी रहे। पंडित मिश्रा को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि प्रदेश के सभी व्यापारी उनके दिखाये गये मार्ग पर चले एवं उनकी तरह सादगी एवं ईमानदारी का परिचय दें। सभी उपस्थित व्यापारियों ने उनको पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर, संयोजक राजकुमार विज, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, गुलशन अनेजा, विनीत चौहान, यशपाल डाबरा और व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।
गुजरात: साधु की गोली मारकर की गई हत्या, इलाके में मची सनसनी
उत्तर प्रदेश: सड़क हादसा में कंबाइन मशीन की टक्कर से युवक की हुई मौत
असम: 23 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं से तेज़ी, बुनियादी ढांचे को मिलेगा नया आयाम
राजस्थान: भीषण गर्मी के बीच छाछ वितरण, हजारों लोगों को मिली राहत
उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने वारंटी अभियुक्त कर धर्मेंद्र को किया गिरफ्तार
झारखण्ड: ब्लैक शीशों के खिलाफ सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई