-
☰
झारखण्ड: पांकी प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर दिए सख्त चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: पलामू जिले के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आज पांकी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विस्तार
झारखण्ड: पलामू जिले के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आज पांकी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर मौके पर ही समाधान करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की गति, फाइलों के निष्पादन और जन शिकायतों के निपटारे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों से सीधा संवाद निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के सामने रखीं। इनमें मुख्य रूप से जमीन संबंधित विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना एवं जाति/आय प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। अंचल कार्यालय में भी जांच अंचल कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त ने जमीन से जुड़े मामलों, दाखिल-खारिज, लगान रसीद, ऑनलाइन आवेदन और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अंचल कर्मियों को निर्देश दिया कि आम जनता को बेवजह परेशान न किया जाए और सभी सेवाएं निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराई जाएं। साफ-सफाई और व्यवस्था पर जोर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण एवं आम जनता के बैठने की व्यवस्था पर भी उपायुक्त ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। सख्त चेतावनी निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही की शिकायत मिली, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संदेश साफ: प्रशासन जनता की सेवा के लिए है, और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
उत्तर प्रदेश: शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: मुरुम के ढेर से हुआ हादसा, ठेकेदार की लापरवाही ने ली युवक की जान
मध्य प्रदेश: मुख्य सड़क पर मुरूम के ढेर से हादसा, युवक की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के मिले निर्देश
उत्तर प्रदेश: 501 टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण लाभ, अभियान हुआ शुरू