Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: गांव के विकास कार्यों को लेकर बैठक, अप्रैल अंत तक एस्टीमेट तैयार करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rammehar , Date: 21/04/2026 03:43:43 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 21/04/2026 03:43:43 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में जिला सचिवालय परिसर में मिर्जपुर गांव के विकास कार्यों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में जिला सचिवालय परिसर में मिर्जपुर गांव के विकास कार्यों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायती राज विभाग के एसडीओ रोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त राहुल नरवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत मिर्जपुर द्वारा गांव में विभिन्न 14 विकास कार्य करवाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अप्रैल माह के अंत तक सभी प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत एस्टीमेट तैयार करवाना सुनिश्चित करें, ताकि इन कार्यों को शीघ्र शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि जिला में चल रही निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण किया जाए तथा नए विकास कार्यों को भी बिना देरी के प्रारंभ किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो सके और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलें।

बैठक के दौरान सरपंच प्रतिनिधि द्वारा गांव के विकास से संबंधित विभिन्न मांगें रखी गईं। इनमें सिघाया तालाब का सौंदर्यीकरण, प्राइवेट आर. ओ. के पास स्थित श्मशान घाट में पानी की टंकी व शेड का निर्माण, बड़ा बस स्टैंड के समीप श्मशान घाट में पानी की टंकी व शेड बनवाना, छोटा बस स्टैंड से पंचायती जमीन तक गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछवाना, तालाब पर गऊघाट का निर्माण तथा गज़ीबो स्थापित करवाना शामिल है। इसके अतिरिक्त दोनों बस स्टैंड पर बस क्यू शेल्टर बनवाना, खड़ा तालाब की खुदाई करवाना, छोटू राम चौक पर हाई मास्ट लाइट, छोटी लाइटें तथा सीसीटीवी कैमरे स्थापित करवाना, गौशाला में हाई मास्ट लाइट व कैमरे लगवाना, गौशाला में शेड का निर्माण, ओपन जिम की स्थापना, गांव में पेयजल पाइपलाइन की लीकेज को दुरुस्त करना तथा गंदे पानी की निकासी हेतु नालों की नियमित सफाई करवाने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। उपायुक्त राहुल नरवाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करें और विकास कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें, ताकि मिर्जपुर गांव के समग्र विकास को गति मिल सके। फोटो कैप्शन- जिला सचिवालय परिसर में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते डीसी राहुल नरवाल।