Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण के लिए सहारनपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, 11 अगस्त तक नई व्यवस्था

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 06/08/2026 10:42:51 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 06/08/2026 10:42:51 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्रावण मास में कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मंगलवार दिनांक 04/05 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे से दिनांक 11.08.2026 की रात्रि 12:00 बजे तक द्वितीय चरण जारी रहेगा, जिसमें शहर क्षेत्र में डायवर्जन निम्न प्रकार होगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्रावण मास में कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मंगलवार दिनांक 04/05 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे से दिनांक 11.08.2026 की रात्रि 12:00 बजे तक द्वितीय चरण जारी रहेगा, जिसमें शहर क्षेत्र में डायवर्जन निम्न प्रकार होगा। भारी वाहन एवं मध्यम वाहनों का विवरण,समस्त प्रकार के भारी एवं मध्यम वाहन शहर क्षेत्र में पूर्णत प्रतिबन्धित रहेगें एवं मण्डी समिति जाने वाले फल/सब्जी/खाध्य सामग्री का परिवहन करने वाले वाहन बाईपास से संचालित होकर सरसावा बाईपास-बैंगनी फाटक-चिलकाना से होते हुए मण्डी समिति सहारनपुर तक संचालित होंगे। यदि उपरोक्त फल सब्जी/खाध्य सामग्री के वाहन चुनहेटी कट से शहर में प्रवेश करेगे तो रात्रि 12:00 बजे से 03:00 बजे तक ही चुनहेटी कट से दिवानी तिराहा-विश्वकर्मा चौक-अम्बेडकर चौक-नवाबगंज से मण्डी आवागमन कर सकेंगे। 


हल्के वाहन, समस्त प्रकार के हल्के वाहन कांवड रूट को छोडकर संचालित होगे जो केवल अम्बेडकर चौक से कावंड मार्ग से एक तरफ से दूसरी तरफ क्रास हो सकेंगे एवं घण्टाघर चौक व दर्पण  तिराहा पर कांवडियों की भीड को देखते हुए कावंड मार्ग को क्रास कराने का तत्समय निर्णय लिया जायेगा। आवश्यक वस्तु आपूर्ति वाहन, सहारनपुर शहर क्षेत्र में कांवड मार्ग (काली नदी से सरसावा बाईपास तक) को छोडकर आवश्यक वस्तु, आवश्यक सेवायें, इमरजेन्सी सेवायें, दूध की गाडियां, गैस सिलेण्डर की गाडियां, पेट्रोलियम टैंकर, आक्सीजन सिलेण्डर गाडी, एम्बुलेन्स, नगर निगम की गाडियां, बिजली विभाग की गाडियां, टेलीफोन विभाग की गाडियां आदि के शहर क्षेत्र में प्रवेश व आवागमन में कोई भी प्रतिबन्ध नही होगा तथा उक्त वाहनों को कांवड मार्ग के एक तरफ से दूसरी तरफ जाना है तो उक्त वाहन केवल अम्बेडकर चौक से ही कांवड मार्ग को क्राॅस करेंगे। अतः यातायात के सुगम संचालन हेतु यातायात नियमों का पालन करें तथा उचित मार्ग का उपयोग कर असुविधा से बचें।


Featured News