Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो युवक हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:   Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/07/2026 10:59:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/07/2026 10:59:55 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने खुमरान पुल के पास दो युवकों को राहगीरों के साथ आमादा-फसाद करते हुए पाया।

पुलिस ने मौके से हर्षित पुत्र शीशपाल, निवासी ग्राम गुडम कचराई, थाना नानौता तथा मुर्तजा पुत्र जमील अहमद, निवासी मोहल्ला छिपियान, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के आधार पर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राकेश, उपनिरीक्षक शौकीन खान, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार तथा कांस्टेबल विदित राज सहित कोतवाली नगर पुलिस टीम ने अंजाम दिया।


Featured News