-
☰
उत्तराखंड: कांवड़ मेले में बिछड़ी 55 वर्षीय महिला को GRP ने सकुशल परिजनों से मिलाया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: हरिद्वार रविवार श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि श्रीमती राजवती पत्नी श्री राजबहादुर, निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद, उम्र 55 वर्ष, अपने परिजनों के साथ कांवड़ लेने हेतु हर की पौड़ी, हरिद्वार आई थीं।
विस्तार
उत्तराखंड: हरिद्वार रविवार श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि श्रीमती राजवती पत्नी श्री राजबहादुर, निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद, उम्र 55 वर्ष, अपने परिजनों के साथ कांवड़ लेने हेतु हर की पौड़ी, हरिद्वार आई थीं। कांवड़ मेला में भीड़-भाड़ के चलते वह अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। उक्त गुमशुदा महिला की फोटो व्हाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक जी आर पी हरिद्वार श्री बिपिन चंद्र पाठक के निर्देशानुसार, जी आर पी हरिद्वार में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संजय गौड़, उपनिरीक्षक सुरभि बौड़ाई, हेड कांस्टेबल बीना, महिला कांस्टेबल रूपा बिजल्वाण एवं महिला कांस्टेबल ऊषा साहनी द्वारा तत्काल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुमशुदा महिला की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं तत्परता से तलाश करने के उपरांत उक्त महिला रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर घबराई एवं दुःखी अवस्था में सकुशल मिलीं। पुलिस कर्मियों द्वारा महिला को तत्काल हेल्प डेस्क पर लाकर बैठाया गया तथा उनके मिलने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार को दी गई। सूचना मिलने के कुछ समय पश्चात गुमशुदा महिला के भाई राजेश पुत्र टिल्लू, निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद, अन्य परिजनों के साथ हेल्प डेस्क पर पहुंचे। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत गुमशुदा महिला को सकुशल उनके भाई एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सकुशल मिलने पर उनके भाई एवं अन्य परिजनों द्वारा जी आर पी हरिद्वार पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। जी आर पी हरिद्वार पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर तत्परता से कार्य किया जा रहा है।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण