Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बिछड़े दो नाबालिग भाई-बहन जीआरपी की तत्परता से सकुशल मिले

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 06/08/2026 10:55:10 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 06/08/2026 10:55:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: हरिद्वार श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के बीच हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक परिवार के लिए राहत भरी खबर सामने आई।

विस्तार

उत्तराखंड: हरिद्वार श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के बीच हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक परिवार के लिए राहत भरी खबर सामने आई। प्लेटफॉर्म संख्या-6 से अचानक लापता हुए दो नाबालिग भाई-बहन को जीआरपी हरिद्वार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल खोज निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को सुबह करीब 4:55 बजे महिला हेल्प डेस्क, जीआरपी हरिद्वार पर एक महिला ने सूचना दी कि उनके लगभग 16 वर्षीय पोते और 13 वर्षीय पोती हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-6 से भीड़ के दौरान अचानक लापता हो गए हैं।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी हरिद्वार के निर्देशन में तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। साथ ही स्टेशन पर लगातार उद्घोषणाएं (अनाउंसमेंट) कराकर बच्चों की तलाश की गई। जीआरपी की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते दोनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने जीआरपी हरिद्वार पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

इस सफल अभियान में उप निरीक्षक सतपाल सिंह, उप निरीक्षक गुरप्रीत, एसआई (यूटी) रोहित, एसआई (यूटी) जितेन्द्र, एसआई (यूटी) उदित तथा एलसी कमलजीत कौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Featured News