-
☰
छत्तीसगढ़: सीएसईबी चौक पर अधूरा सिग्नल शेड बना हादसे का खतरा
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सबसे व्यस्त माने जाने वाले सीएसईबी चौक पर नगर निगम कोरबा द्वारा लगभग 32 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सबसे व्यस्त माने जाने वाले सीएसईबी चौक पर नगर निगम कोरबा द्वारा लगभग 32 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे। सिग्नल शेड का निर्माण अब लोगों की सुविधा से ज्यादा खतरे का कारण बनता नजर आ रहा है। यह शेड ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को तेज धूप व बारिश से राहत देने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और लापरवाही ने आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्माण स्थल पर ठेकेदार द्वारा करीब दो फीट गहरे गड्ढे खोदकर सरियों का कॉलम तैयार किया गया है, लेकिन महीनों से काम अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क के बीचोंबीच खुले गड्ढे और बाहर निकले नुकीले सरिए कभी भी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकते हैं। हालांकि आसपास चेतावनी टेप लगाई गई है, लेकिन व्यस्त यातायात वाले इस चौक पर जरा सी चूक किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? शहर के मुख्य चौक पर लंबे समय से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य अब प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर पेश कर रहा है। नागरिकों ने जल्द निर्माण पूरा कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ मंगलवार पर शीतला देवी मंदिर में भंडारा हुआ संपन्न
मध्य प्रदेश: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: सती माता-जुंजार मालदेव मंदिर में ध्वजारोहण, वार्षिकोत्सव संपन्न
गुजरात: कृषि अधिकारियों को वीडियो प्रोडक्शन स्किल का हुआ प्रशिक्षण
गुजरात: विधायक ने स्व-गणना पूरी कर जनता से सहयोग की करी अपील