-
☰
छत्तीसगढ़: सुशासन तिहार 2026 का बिगुल, एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सेवाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों को जन-केंद्रित, पारदर्शी एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों को जन-केंद्रित, पारदर्शी एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं अभियानों का समुचित अभिसरण सुनिश्चित करते हुए अधिकतम लाभार्थियों तक सेवाएँ पहुँचाई जाएँ, ताकि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक भी सुगमतापूर्वक पहुँच सके। एक ही स्थान पर मिलेंगी अनेक महत्वपूर्ण सेवाएँ बैठक में कलेक्टर श्री जयवर्धन ने आम नागरिकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखते हुए निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में एक ही स्थान पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जाए तथा महत्वपूर्ण सेवाएँ सहजता से उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में एग्री स्टैक के अंतर्गत किसानों का पंजीयन, नये आधार कार्ड का निर्माण एवं पूर्व में बने आधार कार्ड का अपडेट, विद्यार्थियों हेतु अपार आईडी का निर्माण, आयुष्मान कार्ड, वय वंदना योजना तथा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं के आधार पर अधिक से अधिक क्षेत्रवासियों को योजनाओं से संतृप्त करने का कार्य प्राथमिकता के साथ करें। शिविरों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों की तैयारियों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की तथा शिविरों में अब तक प्राप्त होने वाले आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी हितग्राही को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिलेवासियों से शिविरों में सहभागिता की अपील कलेक्टर श्री जयवर्धन ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी नगरीय निकाय अथवा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आग्रह किया कि वे शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अंतिम छोर तक के नागरिक भी इस अभियान का लाभ ले सकें। बैठक में डीएफओ डी.पी. साहू, सर्व एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: स्पीड ब्रेकर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न