Contact for Advertisement 9919916171

छत्तीसगढ़: चारधाम यात्रा पूर्ण कर राजकुमार दुबे ने किया भव्य भंडारे का ऐलान

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Arasad Ali , Date: 19/05/2026 01:06:21 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Arasad Ali ,
  • Date:
  • 19/05/2026 01:06:21 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: परमपिता परमात्मा की असीम कृपा से लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे अपने पिता श्री लालता प्रसाद दुबे, माता श्रीमती श्यामा देवी, जीजा श्री जगन्नाथ पाण्डेय, दीदी श्रीमती कुसुम देवी पाण्डेय, एवं भाई महेंद्र दुबे को साथ लेकर सर्वप्रथम अपने कुलदेवी मां शक्ति से आशीर्वाद प्राप्त कर, कुलगुरु बड़ी छावनी (अयोध्या धाम) जा कर माता-पिता को गुरमुख करवा कर गुरु से आशीर्वाद प्राप्त कर, सर्वप्रथम अयोध्या धाम में विराजे भगवान राम लला के दर्शन किए एवं हनुमान गढ़ी पहुंचकर भक्त हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

विस्तार

उसके पश्चात सनातन धर्म के अनुसार चारों धाम क्रमशः सेतुबंध रामेश्वरम, जो की तमिलनाडु प्रदेश में आता है, यात्रा संपन्न करते हुए दूसरे धाम द्वारका पहुंचकर द्वारकाधीश के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं दर्शन का लाभ लिए, द्वारकाधीश मंदिर से कुछ दूर पर ही भेंट द्वारका (गुजरात प्रदेश) का भी दर्शन करके जीवन को कृतार्थ किये एवं ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव का भी दर्शन किये। इसके बाद उड़ीसा प्रदेश में स्थित तीसरा धाम जगन्नाथ स्वामी जी के दरबार में पहुंचे, जहां पर भैया बलभद्र, भगवान कृष्ण, और बहन सुभद्रा जी का दर्शन प्राप्त हुआ, उसके बाद आध्यात्मिक तीर्थ गया जी (बिहार) पहुंचकर भगवान के दर्शन किए एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। गया जी के दर्शन के पश्चात काशी विश्वनाथ में आकर बाबा जी के दर्शन का लाभ लिए एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद 23 अप्रैल को चौथे धाम बद्री विशाल के कपाट खुल जाने के बाद हरिद्वार में गंगा स्नान एवं गंगा आरती के पश्चात भगवान बद्री विशाल जो कि उत्तराखंड प्रदेश में स्थित है, पहुंचकर भगवान बद्री विशाल का दर्शन किए। भगवान बद्री विशाल की विशालता वहां पर स्थित पहाड़ जो कि आसमान छूते नजर आ रहे हैं, वहां की नदियां जो की हजारों फीट अंदर पाताल लोक तक बह रही हैं, वहां के ठंड का मौसम मानो भगवान के महिमा का गुणगान कर रहे हैं और उनकी विशालता के प्रतीक हैं।

चारों धामों की यात्रा संपन्न कर राजकुमार दुबे अपने माता-पिता, जीजा-दीदी एवं छोटे भाई के साथ अपने गृह ग्राम पहुंचकर कुल पूज्य देवी मां शक्ति के चरणों में धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि मां शक्ति के आशीर्वाद एवं कुल के पूर्वजों की असीम कृपा से ही सभी धामों की यात्रा बहुत ही अच्छी तरीके से संपन्न हुई। चारों धाम यात्रा के संपन्न होने के पश्चात 2 जून को भव्य रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, इसकी भी जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने दिया एवं सभी परिवार, रिश्तेदार, दोस्त यार एवं समस्त सनातन धर्म के अनुयायियों को विशाल भोग भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की एवं हाथ जोड़कर निवेदन भी किया है। यह भंडारा दुबे जी के गृह जिला सुल्तानपुर में स्थित उनके गृह ग्राम में संपन्न होगा।