-
☰
Dual Rape Case: भाभी-ननद के साथ हुआ गैंग रेप , दो आरोपी हुए गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
- Photo by :
संक्षेप
बिहार: बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र एक हैरान-परेशान कर देने वाली खबर सामने आई हैं, जहाँ एक महिला और उसकी नाबालिक ननद के साथ गैंग रेप हुआ।
विस्तार
बिहार: बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र एक हैरान-परेशान कर देने वाली खबर सामने आई हैं, जहाँ एक महिला और उसकी नाबालिक ननद के साथ गैंग रेप हुआ। यह घटना 22 अप्रैल की है। इस घटना के बाद पुलिस को जब इसकी जानकरी दी गई। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। गोपालगंज में रहने वाली महिला और उसकी ननद शौच के लिए सुबह-सुबह घर से बाहर गई थी, जहाँ मौका पाकर कुछ लोगों ने दोनों को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और इसी दौरान बार-बार उनके साथ गैंग रेप भी करते रहे लेकिन किसी तरह मौका पाकर महिला अपराधियों के चंगुल से भागने में कामयाब रही और घर जाकर परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकरी दी। पुलिस ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत पर FSL टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साबुत इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों पीड़िताओं को सदर अस्पताल में ऐडमिट कराया गया है, जहां दोनों की मेडिकल जांच की जा रही है। इस पुरे मामले से आहात परिजनों ने जादोपुर थाने अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई, जिसके आधार पर SP विनय तिवारी के निर्देश अनुसार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पतहरा गांव के अजय कुमार यादव और नीतीश कुमार यादव के रूप में हुई है, दोनों को जादोपुर से ही गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि इस मामले में कुल 6 नामजद आरोपी हैं. बाकी 4 अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है। सभी आरोपियों ने गिरफ़्तारी के बाद अपना जुर्म काबुल कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले में तेजी से चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित किया जाएगा। इस मामले में एक नाबालिग पीड़िता होने के कारण ये POCSO एक्ट के एक्ट के अंतर्गत भी दर्ज किया गया है। बहरहाल पुलिस ने इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और विधि-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
स्पीडी ट्रायल में होगी आरोपियों की सुनवाई
Maharashtra Treanding News: बार डांसर निकली ड्रग सिंडिकेट, बैंक रिकॉर्ड ने उड़ाए होश
उत्तर प्रदेश: घरेलू विवाद में महिला की हुई संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए हत्या के आरोप
UP Crime News: शादी में नेग को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग और हिंसा में युवक घायल, 6 किन्नर हिरासत में
Murder of a Married Woman: फ़ोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में महिला की हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार
UP Crime News: प्रेमप्रसंग से नाराज़ पिता ने की अपनी बेटी की करी हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार