-
☰
Murder of a Married Woman: फ़ोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में महिला की हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
बिहार: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक शादीशुदा महिला की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया गया। मृतका की पहचान 23 वर्षीय रागिनी कुमारी के रूप में हुई है, जो की मंगलवार को घर से लापता हो गई थी। फोन पर बात करना बना वजह मृतका के पिता बिलट साहनी ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, रागिनी की शादी तीन साल पहले छोटू साहनी से हुई थी, जो फिलहाल बेंगलुरु में मजदूरी का काम करते है। रागिनी अपने ससुराल में अन्य परिवारजनों के साथ रहती थी। आरोप है कि वह अक्सर अपनी बहन और जीजा से फोन पर बात किया करती थी, जिसे लेकर ससुराल वाले रागिनी से नाराज रहते थे और घर में विवाद होता रहता था। घर से भागने की दी गई थी गलत सूचना परिजनों का कहना है कि 21 अप्रैल को ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि रागिनी घर से कहीं चली गई है। जब वे गांव पहुंचे, तो कुछ लोगों ने मामले को दबाने और समझौता करने का दबाव बनाया। बावजूद इसके, रागिनी के पिता ने न्याय की मांग पर अड़े रहने की बात कही है। नदी में बोरे में मिला शव दरअसल गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने बाया नदी में एक बोरा तैरता हुआ देखा, जिससे तेज बदबू आ रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को बाहर निकालकर खोला। अंदर रागिनी का शव मिला, जिसकी गर्दन और पैर एक चादर से कसकर बांधे गए थे। शव की हालत देखकर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। ससुर हिरासत में, जांच जारी पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि शव की स्थिति संदिग्ध है और प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पिता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
CG crime news: शक के चलते पति ने पत्नी को सड़क पर किया अर्धनग्न, जबरन पिलाई पेशाब
Cab Driver Molest Woman: कैब ड्राइवर ने की महिला से छेड़-छाड़ की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Love Jihad Case: फर्जी नाम से संपर्क कर युवती को फंसाया, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Staged Theft: बाप-बेटे की फर्जी लूट का हुआ पर्दाफाश, मालिक से बदला लेने को रची लाखों की साजिश
Delhi Crime News: उधार देने से इंकार करने पर दुकानदार की चाकू गोदकर करी हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार