Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: हेरोइन तस्करी मामले में महिला आरोपी हुई गिरफ्तार, ₹4 हजार की ड्रग मनी हुई बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 23/07/2026 11:12:57 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 23/07/2026 11:12:57 am
Share:

विस्तार

गुजरात: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नारनौंद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान रोशनी, निवासी हांसी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 4 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि थाना शहर हांसी में 31 मई 2026 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को करीब 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान महिला आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है, ताकि इसमें शामिल प्रत्येक आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। हिसार पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
 


Featured News