Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 05/09/2026 10:47:44 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 05/09/2026 10:47:44 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: करनाल जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

विस्तार

गुजरात: करनाल जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी निरीक्षक सुरिंद्र कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक यशपाल सिंह की टीम ने दुपहिया वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा दो मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरभजन सिंह पुत्र काला सिंह, निवासी गांव नेवल, जिला करनाल के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर, करनाल में वाहन चोरी से संबंधित दो मामले दर्ज हैं।

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 15 मई 2026 को बांसों गेट तथा 22 जुलाई 2026 को जीटी रोड स्थित मारुति शोरूम के पास से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी को सेक्टर-16, करनाल से काबू किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुकदमों की तफ्तीश में शामिल कर पूछताछ की गई तथा उसकी निशानदेही पर घटनास्थलों की निशानदेही कराई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से थाना शहर करनाल से संबंधित दोनों मामलों में चोरीशुदा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।