Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 04/09/2026 11:07:54 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 04/09/2026 11:07:54 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के कुशल नेतृत्व एंव निर्देशन में सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई कर सफलता प्राप्त की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के कुशल नेतृत्व एंव निर्देशन में सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई कर सफलता प्राप्त की है। चिलकाना पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने स्मैक नेटवर्क की किंगपिन बताई जा रही तबस्सुम उर्फ काली व उसके पति जीशान और संजीदा पत्नी हसीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। काली के कब्जे से 455 ग्राम, जीशान से 290 ग्राम और संजीदा से 275 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस अब नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है। उपरोक्त कार्रवाई थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर एंव स्वाट तथा सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा फिरोजाबाद से अहाडी जाने वाले मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

 

 उक्त मामले में कस्बा थाना चिलकाना पर मुकदमा अपराध संख्या 323/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जारी है। जिसके द्वारा नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। गिरफ्तार आरोपियों में 1,जीशान पुत्र इरफान, निवासी ग्राम रायपुर थानान्तर्गत मिर्जापुर, 2, तबस्सुम उर्फ काली पत्नी जीशान निवासी रायपुर थानान्तर्गत मिर्जापुर जनपद सहारनपुर, 3, संजीदा पत्नी हसीन निवासी मौहल्ला गाडोवाला कस्बा व थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर शामिल है। उपरोक्त मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह ने किया।