Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डी-सैन्ट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 04/09/2026 10:55:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 04/09/2026 10:55:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: झिंझाना ऊन रोड स्थित डी-सैन्ट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर आधारित भव्य झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: झिंझाना ऊन रोड स्थित डी-सैन्ट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर आधारित भव्य झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके आदर्शों को जीवंत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर *“हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की”, “नंद के घर आनंद भयो” और “रणछोड़ की जय” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक आर.पी. सिंह और वरिष्ठ अध्यापक दिनेश चंद्र शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

नर्सरी से कक्षा तृतीय तक आयोजित श्रीकृष्ण एवं राधा स्वरूप प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रीकृष्ण स्वरूप में नक्ष ने प्रथम, रुद्रा ने द्वितीय और युग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राधा स्वरूप प्रतियोगिता में अविष्का प्रथम, एसप्रीत कौर द्वितीय और दीक्षित तृतीय स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बालिका वर्ग में नेहरू हाउस ने प्रथम, सुभाष हाउस ने द्वितीय और गांधी हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में नेहरू हाउस प्रथम, चरण सिंह हाउस द्वितीय और सुभाष हाउस तृतीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम में आशीष, नाहिद, अंश, वंश, रनदीप, वासु, ईशु, आदित्य, रविश, आकाश, नितान्त, शौर्य, अश्वनी, लवकुश, निखिल और शिवम सहित कई विद्यार्थियों ने सहभागिता की। बालिका वर्ग में मंजोत कौर, गगनदीप कौर, शगुन, द्वियांशी, नैन्सी, राधिका, नैना, परी और महक खान सहित अन्य छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन दिनेश चंद्र शर्मा ने किया, जबकि संगीत संचालन कु. मानसी ने संभाला। रूप सज्जा में रश्मि देशवाल, ऋतु चौधरी, ललिता शर्मा और कु. निकिता उपाध्याय का योगदान रहा। फोटोग्राफी का दायित्व विक्रांत कुमार ने निभाया तथा कु. अंजली ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने और उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।


Featured News