-
☰
मध्य प्रदेश: बांगरदा में जनविश्वास शिविर, 1563 ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: खंडवा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत गुरुवार को पुनासा विकासखंड के ग्राम बांगरदा में जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: खंडवा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत गुरुवार को पुनासा विकासखंड के ग्राम बांगरदा में जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और आवेदन लेकर पहुंचे। प्रशासन के अनुसार विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1563 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ ऐश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला और पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास शिविर को संबोधित करते हुए विधायक नारायण पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक समाज के हर वर्ग के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत गांव-गांव शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े ने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पात्र गरीब परिवारों को योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने और अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने की अपील की। शिविर में स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की निशुल्क जांच भी की गई। गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और टीबी जैसी बीमारियों की जांच के साथ एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इससे ग्रामीणों को सामान्य जांच के लिए जिला अस्पताल जाने की आवश्यकता कम होगी। विभागवार आवेदनों का निराकरण शिविर में ग्रामीण विकास विभाग के 594, राजस्व विभाग के 104, कृषि विभाग के 46, महिला एवं बाल विकास विभाग के 32, श्रम विभाग के 15, उद्यानिकी विभाग के 10, पशु चिकित्सा विभाग के 7 और ई-गवर्नेंस विभाग के 5 आवेदन निराकृत किए गए। इस दौरान कई हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं से संबंधित दस्तावेज और स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। रघुवीर को खसरा नकल, गोविंदा और उदय को ऋण पुस्तिका, जबकि मीराबाई और सुल्तान को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र दिए गए। इसके अलावा श्रम योगी मानधन योजना के कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र, पेंशन योजना के दस्तावेज और अन्य योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को प्रदान किया गया।
गुजरात: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 703 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: ITI में NCC कैडेट्स का नामांकन कार्यक्रम संपन्न, शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा से हुआ चयन
हरियाणा: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 9.110 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन हुए गिरफ्तार