Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 703 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 04/09/2026 11:28:57 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 04/09/2026 11:28:57 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: रतिया नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल फतेहाबाद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 703 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

विस्तार

गुजरात: रतिया नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल फतेहाबाद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 703 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम बरामद करने के साथ उसकी मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र रामसरूप, निवासी गांव भड़ोलांवाली, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।

सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी

एंटी नारकोटिक सेल फतेहाबाद के प्रभारी उप निरीक्षक वेदपाल ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रतिया क्षेत्र में नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अशोक कुमार कथित तौर पर अफीम बेचने का काम करता है और मोटरसाइकिल पर रतिया से कुलां की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रतिया-कुलां रोड पर गांव चिम्मो स्थित ग्राम सचिवालय के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद रतिया की ओर से मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस नाकाबंदी देखकर उसने मोटरसाइकिल वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता से उसे काबू कर लिया।

 तलाशी में बरामद हुई 703 ग्राम अफीम

पुलिस के अनुसार, नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 703 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया।

इस मामले में थाना सदर रतिया में मुकदमा नंबर 199, दिनांक 02 सितंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 18C, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जांच के दौरान अफीम की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा।