-
☰
हरियाणा: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 9.110 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 9 ग्राम 110 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 9 ग्राम 110 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सिल्वर रंग की रिट्ज कार भी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देश पर की गई। एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई शिवचरण की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक कार में नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने साउथ बाईपास स्थित घोड़ा फार्म के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध सिल्वर रिट्ज कार को रुकवाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों के कब्जे से 9.110 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों की हुई पहचान पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पुत्र विष्णु और रोहित पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। दोनों खैरमपुर, भारत गैस एजेंसी के नजदीक, सदलपुर के रहने वाले बताए गए हैं। मामले में थाना सदर हिसार में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 21(B)/61/85 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। नशे के सप्लाई नेटवर्क की होगी जांच पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी। जांच के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी नशीले पदार्थ की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। एसपी बोले- नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गुजरात: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 703 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: ITI में NCC कैडेट्स का नामांकन कार्यक्रम संपन्न, शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा से हुआ चयन
मध्य प्रदेश: बांगरदा में जनविश्वास शिविर, 1563 ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन हुए गिरफ्तार