Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब, जयंत चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदे  Published by: Ghanshyam Das , Date: 04/09/2026 11:04:57 am Share:
  • उत्तर प्रदे
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 04/09/2026 11:04:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोचर कृषि इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के आगमन पर उनकी स्वाभिमान रैली के उपलक्ष में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कईं सम्मानित लोगों द्वारा उनका फूल माला से भव्य स्वागत किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोचर कृषि इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के आगमन पर उनकी स्वाभिमान रैली के उपलक्ष में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कईं सम्मानित लोगों द्वारा उनका फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। वहीं चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पगड़ी पहनाकर मंत्री जी का हार्दिक स्वागत/सम्मान किया। यह कार्यक्रम चौधरी  भूपेंद्र सिंह पूर्व चैयरमैन गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, चंदन चौहान सांसद बिजनौर तथा गणमान्य लोगों के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान गोचर कृषि इंटर कॉलेज में आयोजित ऐतिहासिक स्वाभिमान रैली में उमड़े जनसैलाब ने मन को अभिभूत कर दिया।

 जिला सहारनपुर की पावन धरा पर उमड़ा यह अपार जनसमर्थन आपसी भाईचारे, एकजुटता और स्वाभिमान की मजबूती को दर्शाकर बुलंद आवाज को प्रदर्शित करता है। जनपद सहारनपुर व दूर दराज के क्षेत्रों के सम्मानित लोगों ने भी रैली को सफल बनाने हेतू हर्षित भाव से सहभाग किया। शिक्षा एंव शिक्षण संस्थानों के उत्थान को लेकर बिना किसी भेदभाव के लगभग सभी राजनैतिक व अराजनैतिक दलों के मान्य लोगों ने रैली में शामिल होकर जयंत चौधरी का उत्साह वर्धन किया। स्वाभिमान रैली में अपार भीड़ देखकर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी एंव समस्त मंचासीन लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा, मंच के माध्यम से जिसका श्रेय चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद चंदन चौहान एंव सभी सहयोगी मान्य गणों को दिया गया। 

इसी अवसर पर गंगोह विधानसभा से वर्तमान विधायक माननीय चौधरी श्री किरत सिंह ने मंच पर मंत्री से अभिवादन कर आत्मीय भेंट की। कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शुभारंभ हेतू शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में चौधरी भूपेंद्र सिंह व सांसद चंदन चौहान ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रैली में अपना योगदान देने वाले सभी सम्मानित बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवा साथियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। और कहा कि गोचर कृषि इंटर कॉलेज को दिए गए सहयोग के लिए संस्था के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सभी सम्मानित मेहमानों को चौधरी भूपेंद्र सिंह परिवार की हवेली पर सम्मानित कर जलपान कराया गया।


Featured News