-
☰
गुजरात: 08 एम्बुलेंस में हुई सुरक्षित डिलीवरी, टीम की सूझबूझ से मां और नवजात की बची जान
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: तापी जिले में 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता और सूझबूझ से गर्भवती महिला की एम्बुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई।
विस्तार
गुजरात: तापी जिले में 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता और सूझबूझ से गर्भवती महिला की एम्बुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई। टीम की सतर्कता के चलते मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार तापी जिले के डोलवण तालुका के हरिपुरा गांव निवासी निरालीबेन निलेशभाई कोंकणी को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस से डोलवण अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में जांच के दौरान पता चला कि बच्चे के गले में गर्भनाल लिपटी हुई है, जिससे मामला गंभीर हो गया। इसी दौरान महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी खुशबू पटेल ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत डिलीवरी की तैयारी शुरू कर दी। वहीं पायलट विमल पटेल ने एम्बुलेंस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोका। अहमदाबाद हेड ऑफिस में मौजूद डॉक्टर मयूर के मार्गदर्शन में एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का फैसला लिया गया। ईएमटी खुशबू पटेल और पायलट विमल पटेल की तत्परता और सूझबूझ से महिला की सफल सामान्य डिलीवरी करवाई गई। महिला ने एक स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद मां और बच्चे को आगे के उपचार के लिए डोलवण अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद महिला और उसके परिजनों ने 108 एम्बुलेंस टीम का आभार जताया। वहीं 108 जिला अधिकारी मयंक चौधरी और प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक ठक्कर ने भी टीम की सराहना करते हुए बधाई दी।स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि तापी जिले की सभी 108 एम्बुलेंस टीमें हर आपातकालीन स्थिति में लोगों की सहायता के लिए तैयार हैं। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत 108 सेवा से संपर्क करने की अपील की है।
मध्य प्रदेश: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर हुए सख्त
मध्य प्रदेश: थाने पहुंचे एसपी, रिकॉर्ड से लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं तक की बारीकी से जांच
गुजरात: दर्द से उम्मीद तक, महिलाओं का भरोसा बना सपोर्ट सेंटर
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
हरियाणा: 22 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण कार्य हुआ शुरू, लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन
राजस्थान: पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी