Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: साइबर सेल ने गुम हुए 17 मोबाइल असली मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 23/07/2026 05:29:29 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 23/07/2026 05:29:29 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा:  हिसार पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपते हुए एक बार फिर आमजन का विश्वास जीता है। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देश पर साइबर सेल ने तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के जरिए 17 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने बताया कि जुलाई माह के चौथे सप्ताह में साइबर सेल को गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित कई शिकायतें मिली थीं। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल प्रभारी अमित कुमार और उनकी टीम ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से मोबाइल फोन ट्रेस किए और उन्हें सुरक्षित बरामद किया।

मोबाइल बरामदगी अभियान में मुख्य सिपाही मुकेश कुमार, महिला ऑपरेटर मुकेश, सिपाही विनोद, अमरदीप, अतुल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के लगातार प्रयासों से बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने हिसार पुलिस और साइबर सेल का आभार जताया। लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिली मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली। एसपी सिद्धान्त जैन ने साइबर सेल की टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिसार पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में सूचना दें, ताकि तकनीकी सहायता से उसे जल्द ट्रेस कर बरामद किया जा सके।