Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: डबवाली पुलिस ने 14 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 07/03/2026 03:37:33 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 07/03/2026 03:37:33 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: डबवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत चौकी कालांवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को 14 बोतल अवैध देशी शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

विस्तार

हरियाणा: डबवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत चौकी कालांवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को 14 बोतल अवैध देशी शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान देव नारायण उर्फ राजू पुत्र भगवती प्रसाद निवासी वार्ड न. 04 मंडी कालांवाली के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी पीएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि दिनांक 06.03.2026 को वे स्वयं अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल अपराध व अवैध शराब तस्करी नियंत्रण के उद्देश्य से नजदीक वाटर वर्क्स वार्ड न 10 मंडी कालावाली पर मौजूद थे कि एक व्यक्ति अपने हाथ मे एक थैला प्लास्टिक लटकाये हुए आते हुए दिखाई दिया। उक्त शख्स पुलिस की गाडी देखकर रास्ता बदल कर तेज-तेज कदमो से चलने लगा, जो उन्होंने साथी कर्मचारियों की सहायता से काबू करके उक्त शख्स की कट्टा प्लास्टिक सहित तलाशी ली तो कट्टा प्लास्टिक में से 14 बोतल अवैध शराब मार्का माल्टा की बरामद हुई, जो उक्त शख्स से बरामद शराब बारे लाइसेंस व परमिट मांगा गया तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका । आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।