-
☰
हरियाणा: साइबर ठगों पर हांसी पुलिस का शिकंजा, 2.55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार आईपीएस के मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाया जा रहा है l
विस्तार
हरियाणा: हांसी पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार आईपीएस के मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाया जा रहा है l साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया पर दोस्त बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने के मामले में साइबर थाना हांसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी समशुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी गोपाल नगर, उत्तर प्रदेश के कब्जे से ठगी की रकम में से 8 हजार रुपये बरामद किए हैं। स उप नि चन्दर शेखर ने जानकारी दी की थाना बास क्षेत्र निवासी अमित ने शिकायत दी थी कि 08 जुलाई 2026 को उसके फेसबुक मैसेंजर पर उसके परिचित के नाम से बनी फेसबुक आईडी से मैसेज आया। आरोपी ने खुद को उसका परिचित बताते हुए बातचीत शुरू की और बाद में वीजा अपडेट करवाने के नाम पर रुपये भेजने के लिए कहा। आरोपी की बातों पर विश्वास करके शिकायतकर्ता ने उसके बताए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 2 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज करवाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना हांसी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी समशुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी गोपाल नगर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 हजार रुपये बरामद किए हैं।
बिहार: अमदाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी की धूम, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 30 अगस्त से होगी जनजागरण यात्रा, उठेंगी समानता और न्याय की मांगें
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में एक सप्ताह में भरेंगे सड़कों के गड्ढे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एक सप्ताह में सभी गड्ढे भरने के डीएम ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, अनुज कुमार बने अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: बारिश बनी मुसीबत, कोरांव में कच्चा मकान ढहा, दहशत में परिवार