-
☰
हरियाणा: हांसी पुलिस की अनूठी पहल, खो-खो के मैदान से छात्रों को दिया नशामुक्ति का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हांसी पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हांसी पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को थाना सदर हांसी के तत्वावधान में सिसाय रोड स्थित हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना सदर हांसी प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित रूप से खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिता के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया। छात्रों को बताया गया कि नशे की आदत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ शिक्षा, करियर और भविष्य पर भी गंभीर असर डालती है। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और अपना समय खेलकूद तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और टीम भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर थाना सदर हांसी प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। पुलिस ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
बिहार: अमदाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी की धूम, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 30 अगस्त से होगी जनजागरण यात्रा, उठेंगी समानता और न्याय की मांगें
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में एक सप्ताह में भरेंगे सड़कों के गड्ढे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एक सप्ताह में सभी गड्ढे भरने के डीएम ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, अनुज कुमार बने अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: बारिश बनी मुसीबत, कोरांव में कच्चा मकान ढहा, दहशत में परिवार