-
☰
हरियाणा: पुलिस नाकों पर मुस्तैदी बढ़ाने के दिए गए निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार (आईपीएस) ने विभिन्न पुलिस नाकों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस नाकों पर मुस्तैदी, अनुशासन और सतर्कता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने और विशेष रूप से रात्रि के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस नाके पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जाए, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। एसपी विनोद कुमार ने पुलिस कर्मियों को आम नागरिकों के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के साथ-साथ जनता का विश्वास बनाए रखना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वाहन जांच या अन्य कार्रवाई के दौरान नागरिकों के साथ संवेदनशील और विनम्र व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में नाका प्रभारियों को आपसी समन्वय मजबूत रखने, वायरलेस संचार व्यवस्था को हर समय सक्रिय रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। एसपी ने कहा कि पुलिस नाके अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि हांसी पुलिस अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
गुजरात: मकान टूटने के 4 महीने बाद भी नहीं हुआ पुनर्वास, प्रभावित परिवारों में बढ़ा आक्रोश
गुजरात: महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों पर घिरी सरकार, विपक्ष ने खोला मोर्चा
गुजरात: महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों पर घिरी सरकार, विपक्ष ने खोला मोर्चा
राजस्थान: IPR के कारण रुकी वेतन वृद्धि पर श्रमिक संघ नाराज, डिस्कॉम प्रबंधन से तत्काल बहाली की मांग
हरियाणा: साइबर सेल ने गुम हुए 17 मोबाइल असली मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान