-
☰
हरियाणा: गांव नंगल में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 12 लोग काबू
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: फतेहाबाद जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर रतिया पुलिस ने गांव नंगल के एक मकान में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए 12 लोगों को काबू किया और 1 लाख 270 रुपये की नकदी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा सार्वजनिक जुआ रोकथाम अधिनियम, 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाना सदर रतिया के प्रभारी उपनिरीक्षक शिशपाल सिंह के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव नंगल स्थित एक मकान में कुछ लोग रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर ही 12 लोगों को काबू कर जुए से संबंधित नकदी अपने कब्जे में ले ली। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र लालचंद, कालूराम पुत्र देशराज, रिखी पुत्र पृथ्वी, जतिन पुत्र फूलाराम, राजेश पुत्र चंदाराम, कुलदीप पुत्र मुन्नाराम, मंगत राम पुत्र पप्पू राम और बंटूराम पुत्र रामकुमार, सभी निवासी गांव नंगल, के रूप में हुई है। इनके अलावा शुमेल पुत्र मेजर राम निवासी लालवास, वकील पुत्र भूप सिंह निवासी सरदारेवाला, सतनाम सिंह पुत्र कृष्णलाल निवासी गांव खाई और गुरविन्द्र पुत्र दारा सिंह निवासी गांव गंडू खुर्द, जिला मानसा (पंजाब), को भी पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में 29 अक्टूबर 2026 को थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 229 दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा सार्वजनिक जुआ रोकथाम अधिनियम, 2025 की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को नियमानुसार कार्रवाई के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे जुआ और सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों से दूर रहें तथा अपनी मेहनत की कमाई को ऐसे कामों में न लगाएं। आसपास किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।
मध्य प्रदेश: शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप में आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवों पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना
उत्तर प्रदेश: मुर्धवा मोड़ पर मारपीट के आरोप में तीन युवक हुए गिरफ्तार, चार वारंटी भी पकड़े गए
गुजरात: बिना लाइसेंस पटाखे रखने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 डिब्बी बम-पटाखे किए बरामद