Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बीपीआईयू की मासिक बैठक में शिक्षा योजनाओं की समीक्षा, कक्षा-3 तक हर बच्चे को निपुण बनाने पर दिया जोर

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 23/07/2026 11:15:38 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 23/07/2026 11:15:38 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: जिला शिक्षा विभाग के अंतर्गत हिसार प्रथम ब्लॉक प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (बीपीआईयू) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनीता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निपुण हरियाणा मिशन सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों और शिक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण, विद्यालय भ्रमण, अभिभावक सहभागिता, पीजीआई-डी (PGI-D) ग्रेडिंग इंडेक्स तथा एसएलओ (SLO) परिणामों की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (FLN) से जुड़ी चुनौतियों, एचआईटीएस (HITS) कार्यक्रम तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी साझा किए। खंड नोडल संतोष ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन का मुख्य उद्देश्य कक्षा-3 तक प्रत्येक बच्चे को पढ़ने, लिखने और गणना करने की बुनियादी दक्षताओं में निपुण बनाना है। वहीं जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर प्रमोद ने शिक्षकों से गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने और दैनिक पाठ योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी अनीता ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों और अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अभिभावकों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में खंड के सभी क्लस्टर हेड, एबीआरसी, बीआरपी तथा जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 


Featured News