-
☰
गुजरात: करनाल में चोरी का खुलासा, इनवर्टर-बैटरी और गैस सिलेंडर समेत आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: करनाल जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
गुजरात: करनाल जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना असंध की टीम ने गांव अरड़ाना में एक मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा इनवर्टर-बैटरी तथा एक गैस सिलेंडर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र सतपाल, निवासी गांव अरड़ाना, जिला करनाल के रूप में हुई है। मामले के संबंध में अनुसंधान अधिकारी मुख्य सिपाही मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 8 अगस्त 2026 को गांव अरड़ाना स्थित एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी मकान की दीवार कूदकर घर में दाखिल हुआ तथा वहां से इनवर्टर-बैटरी और एक गैस सिलेंडर चोरी कर मौके से फरार हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना असंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्वसनीय साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
बिहार: अमदाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी की धूम, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 30 अगस्त से होगी जनजागरण यात्रा, उठेंगी समानता और न्याय की मांगें
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में एक सप्ताह में भरेंगे सड़कों के गड्ढे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एक सप्ताह में सभी गड्ढे भरने के डीएम ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, अनुज कुमार बने अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: बारिश बनी मुसीबत, कोरांव में कच्चा मकान ढहा, दहशत में परिवार