-
☰
मध्य प्रदेश: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: थाना रामपायली अंतर्गत ग्राम लालपुर में एक युवक द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: थाना रामपायली अंतर्गत ग्राम लालपुर में एक युवक द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर रामपायली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकता हैं।