-
☰
राजस्थान: पवाना अहीर स्कूल में 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पवाना अहीर के सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों द्वारा 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारम्भ किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पवाना अहीर के सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों द्वारा 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारम्भ किया गया। प्रवक्ता डॉ. रामकरण यादव ने बताया कि शिविर प्रभारी व्याख्याता सुमन चौहान के नेतृत्व में विद्यालय कैम्पस में विद्यार्थियों द्वारा पेड़-पौधौं व पक्षियों के परिंडो में पानी डालकर दाना पानी की व्यवस्था की गई। प्रभारी व्याख्याता सुमन चौहान व शारीरिक शिक्षक शिवपाल यादव ने बच्चों को प्रेरित करते हुये कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिये, बल्कि समाज व पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदारी निभाने की भावना बालक-बालिकाओं में विकसित होनी चाहिये। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुये पर्यावरण व सामाजिक दायित्व को समझने का प्रयास किया। 17 से 31 मई तक 15 दिवसीय शिविर के लिये प्राचार्य भागीरथ सिंह मीणा व विद्यालय प्रशासन का मानना है कि ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक चेतना और जिम्मेदार नागरिक की भावना का विकास होता है, जिससे वे एक सभ्य सुसंस्कृत और अनुशासित नागरिक के रूप में अपनी पहचान बना सकें।
हरियाणा: किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एचपीवी टीकाकरण जागरूकता बैठक हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का हुआ शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: युवक हत्या कांड में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद चार आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 हेतु पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को किट वितरण किया गया
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक हुई आयोजित