Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शिव महापुराण कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति संग सेवा का अद्भुत संगम

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: ANIL KUMAR DHAKAR , Date: 14/04/2026 11:21:18 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: ANIL KUMAR DHAKAR ,
  • Date:
  • 14/04/2026 11:21:18 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: धर्मनगरी भीलवाड़ा में इन दिनों आस्था का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां भक्ति के साथ सेवा का भी विराट स्वरूप नजर आ रहा है।

विस्तार

राजस्थान: धर्मनगरी भीलवाड़ा में इन दिनों आस्था का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां भक्ति के साथ सेवा का भी विराट स्वरूप नजर आ रहा है। आजाद नगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं और पूरा क्षेत्र शिवमय बना हुआ है। प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से कथा श्रवण के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर हर दिन आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, जहां श्रद्धालु घंटों बैठकर भक्ति में लीन नजर आते हैं।

भक्ति के साथ सेवा का अद्भुत संगम

यह आयोजन केवल कथा तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सेवा का भी अनूठा उदाहरण पेश किया जा रहा है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के लिए सुबह-शाम भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था की जा रही है, जिसे श्रद्धालु बड़े श्रद्धाभाव से ग्रहण कर रहे हैं। भोजनशाला में शुद्ध और सात्विक भोजन तैयार किया जा रहा है, जिसमें पथमेड़ा का शुद्ध घी, ब्रांडेड मसाले और मूंगफली तेल का उपयोग किया जा रहा है।

‘स्मार्ट मैनेजमेंट’ बना चर्चा का विषय

इतने विशाल आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व्यवस्थाओं को पांच अलग-अलग विभागों में बांटा गया है। हर विभाग अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है, जिससे लाखों की भीड़ के बावजूद अनुशासन और सुव्यवस्था बनी हुई है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक अशोक जी कोठारी स्वयं व्यवस्थाओं की कमान संभाले हुए हैं। वे लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आप को बतादे कि भीलवाड़ा की इस शिव महापुराण कथा ने यह साबित कर दिया है कि जब आस्था और सेवा का संगम होता है, तो आयोजन एक महाकुंभ का रूप ले लेता है, जहां हर कोई भक्ति में डूबकर आत्मिक शांति का अनुभव करता है।