-
☰
राजस्थान: आदित्य इंटरनेशनल स्कूल का स्नेह भोजन अभियान हुआ शुरू, 101 लोगों को कराया गया भोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के बानसूर रोड़, टापरी मोड़ स्थित आदित्य इंटरनेशनल स्कूल ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में कदम बढ़ाते हुये स्नेह भोजन अभियान का विगत बुधवार को शुभारम्भ किया था, जो निरन्तर जारी हैं।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के बानसूर रोड़, टापरी मोड़ स्थित आदित्य इंटरनेशनल स्कूल ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में कदम बढ़ाते हुये स्नेह भोजन अभियान का विगत बुधवार को शुभारम्भ किया था, जो निरन्तर जारी हैं। अभियान के तहत सोमवार को कस्बे के लक्ष्मीनगर स्थित स्वयंसिद्धा आश्रम एवं बंजारा बस्ती में 101 भोजन पैकेटों का वितरण किया गया। संस्थान के निदेशक आदित्य पटेल ने बताया कि विधालय के चैयरमैन व समाजसेवी सुभाष पटेल की प्रेरणा से उक्त स्नेह भोजन अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत एक थाली, कई मुस्कानें संकल्प के साथ प्रतिदिन 51, 61, 101 जरूरतमंदों को विभिन्न स्थानों पर पौष्टिक व ताजा भोजन का वितरण किया जायेगा। वहीं सोमवार को 101 जरूरतमंदों को भोजन पैकटे बांटे गये। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य रमेश कुमार, निदेशक आदित्य पटेल आदि ने जरूरतमंदों को भोजन पैकेट का वितरण किया। वहीं कस्बे के बानसूर रोड़ स्थित श्री जयसिंह गौषाला में गौ माता को चारा डाला गया। उल्लेखनीय है कि संस्थान जरूरतमंद विधार्थियों को शैक्षणिक सहयोग, विभिन्न स्थानों पर जल सेवा एवं पशुओं व गौ सेवा के कार्यो से भी सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ हैं।
हरियाणा: किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एचपीवी टीकाकरण जागरूकता बैठक हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का हुआ शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: युवक हत्या कांड में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद चार आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 हेतु पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को किट वितरण किया गया
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक हुई आयोजित