Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक हुई आयोजित

- Photo by : social media

राजस्थान,प्रमोद कुमार बंसल  Published by: , Date: 19/05/2026 12:55:59 pm Share:
  • राजस्थान,प्रमोद कुमार बंसल
  • Published by: ,
  • Date:
  • 19/05/2026 12:55:59 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक सोमवार को राजधानी जयपुर स्थित आरएएस क्लब में पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

विस्तार

राजस्थान: कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक सोमवार को राजधानी जयपुर स्थित आरएएस क्लब में पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जबकि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी समेत कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। वार्षिक बैठक का आगाज भगवान श्री गणेश के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। वार्षिक बैठक में प्रदेश भर से चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुये। वहीं कोटपूतली से भी प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष डॉ. मनमोहन सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अमरसिंह गुर्जर, प्रवक्ता कमलेश मीणा आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी बनाने के साथ- साथ अन्य निर्देश भी दिये गये। पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता जिले से लेकर ब्लॉक व बूथ स्तर तक आमजन की सेवा में लगा हुआ हैं, जो कि बेहद सराहनीय हैं। प्रदेश भर में चिकित्सा प्रकोष्ठ ने जनस्वास्थ्य हैल्पलाईन शुरू की हैं, उसका लाभ आमजन को मिल रहा हैं। प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विकास महला, संगठन महासचिव कृष्ण शर्मा, लोकेश मान आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में पीसीसी प्रवक्ता अर्चना शर्मा, संगठन महासचिव ललित तूनवाल, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, संजय बाफना, जगदीश श्रीमाली, एम डी चौपदार, कुलदीप पूनियां, नितिन व्यास, योगिता शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने भाग लिया।