Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: टोंक में स्व. आत्माराम गोयल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर गणमान्यजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 05/11/2026 11:11:57 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 05/11/2026 11:11:57 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय आत्माराम गोयल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर बुधवार को होटल राज मिडवे में श्रद्धांजलि सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: टोंक जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय आत्माराम गोयल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर बुधवार को होटल राज मिडवे में श्रद्धांजलि सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में स्व. आत्माराम गोयल के सुपुत्र राजेंद्र गोयल और दिनेश गोयल सहित पौत्र सभापति मयंक गोयल, शैलेश गोयल एवं मोहित गोयल और अन्य परिजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर मृत्युंजय महादेव आश्रम के पंडित राजकुमार शर्मा, कमल बैरवा, वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरि भाई हरि, दिनेश चौरासिया, हंसराज गाता, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, उपसभापति फरजाना सईद सहित कई पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें निसार अहमद, अकबर खान, हरेंद्र सिंह, लालचंद, रामदेव गुर्जर, हैदर अली, ओसफ खान, आमिर फारूकी, सायमा अफजल खान, महावीर यादव, मायालता बैरवा, मंजू नरेश, छोटूलाल, नरेंद्र, प्रिया कमलेश सैनी, मुकेश कश्यप, अशोक बैरवा और मुरारी सहित अनेक लोग शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. आत्माराम गोयल के सादगीपूर्ण जीवन, सामाजिक योगदान और कांग्रेस संगठन में उनके लंबे अनुभव एवं समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनकी सेवाएं हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।