-
☰
राजस्थान: जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने विकास कार्यों व फ्लैगशिप योजनाओं की करी समीक्षा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, विकास कार्यों तथा आमजन से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपखंड स्तर से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की राज्यस्तरीय रैंकिंग के अनुसार ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। जिला कलेक्टर ने वर्ष 2024-25, 2025-26 एवं वर्तमान वर्ष 2026-27 की लंबित बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। नीमराना-बहरोड़ क्षेत्र में संचालित बड़े प्रोजेक्ट्स की वर्तमान स्थिति और प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही उपखंड राजस्व न्यायालयों में लंबित रिपोर्टों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा, सहकारिता, वन विभाग, राजस्व, स्वायत्त शासन विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग की बजट घोषणाओं की वस्तुस्थिति की जांच करने के निर्देश दिये। वहीं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। नए जिलों में सिविल लाइंर्स एवं मिनी सचिवालय निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी वैक्सीन के संबंध में जानकारी प्रस्तुत करते हुए मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के प्रयासों पर चर्चा की गई। वन विभाग द्वारा इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु किये जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त बीएसओ द्वारा जनगणना कार्य की जानकारी देते हुये सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा विभागीय प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम ओमप्रकाश सहारण, सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, एसीईओ जगदीश प्रसाद, नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी रामावतार कुमावत, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रामनिवास यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
हरियाणा: किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एचपीवी टीकाकरण जागरूकता बैठक हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का हुआ शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: युवक हत्या कांड में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद चार आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 हेतु पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को किट वितरण किया गया
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक हुई आयोजित