-
☰
राजस्थान: श्री पंचकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, जल यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नगरफोर्ट तहसील क्षेत्र के ग्राम स्याला सुखपुरा में शनिवार से पांच दिवसीय श्री पंचकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ।
विस्तार
राजस्थान: नगरफोर्ट तहसील क्षेत्र के ग्राम स्याला सुखपुरा में शनिवार से पांच दिवसीय श्री पंचकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य जल यात्रा और ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई जल यात्रा में आसपास के गांवों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यज्ञाचार्य डॉ. खगेश कुमार शास्त्री, पीठाधीश्वर श्री महाकाल गोपाल गौशाला आश्रम महानिर्वाण अखाड़ा उज्जैन ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जल यात्रा को रवाना किया। वहीं जूना अखाड़े से पधारे महामंडलेश्वर श्री सच्चिदानंद जी महाराज ने श्रीराम कथा, जल यात्रा एवं ध्वजों का पूजन कर यात्रा का शुभारंभ कराया। डीजे और घोड़ों के साथ निकली जल यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विभिन्न कुंडों की बोलियां लगाकर लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। धार्मिक विधि-विधान के तहत ध्वज पूजन एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। आयोजन समिति के सदस्य मोनू शर्मा गुराई ने बताया कि विश्व कल्याण एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना के साथ इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। संतों की उपस्थिति में प्रथम दिवस पर महामंडलेश्वर श्री सच्चिदानंद जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के समापन के बाद आरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। महायज्ञ के दौरान प्रधान कलश की बोली मस्तराम मीणा, रुद्र कलश की बोली रामसागर मीणा, मुख्य मंदिर के ध्वज की बोली रामफूल मीणा, बालाजी ध्वज की बोली रामसागर मीणा तथा गणेश जी के ध्वज की बोली खुशीराम मीणा के नाम रही। पांच दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रीराम कथा, हवन, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गुजरात: वाल्मीकि समाज के समरसता सम्मेलन में एकता व जल संरक्षण पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: 110 पुलिसकर्मियों के तबादले से विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल
उत्तर प्रदेश: इतिहास रचते हुए नई उड़ानों की हुई शुरुआत, 170 किसान पहली फ्लाइट में हुए रवाना
उत्तर प्रदेश: मोबाइल लूट मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की हुई मांग
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविरों में किसानों को आधुनिक खेती व डीएसआर की दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश: 21.68 करोड़ की लागत से बने रोड ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण, आवागमन हुआ सुगम