Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: जयपुर पुलिस का जयपुर में भव्य प्रीमियर, दर्शकों का दिखा जबरदस्त उत्साह

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 18/05/2026 04:20:02 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 18/05/2026 04:20:02 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का भव्य प्रीमियर शो रविवार सुबह राजमंदिर सिनेमा, जयपुर में आयोजित किया गया, जहाँ दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विस्तार

राजस्थान: बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का भव्य प्रीमियर शो रविवार सुबह राजमंदिर सिनेमा, जयपुर में आयोजित किया गया, जहाँ दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शो पूरी तरह हाउसफुल रहा और बड़ी संख्या में दर्शकों ने उपस्थित होकर फ़िल्म को भरपूर प्यार दिया। फ़िल्म की कहानी, दमदार प्रस्तुति और राजस्थानी संस्कृति से जुड़े भावनात्मक पहलुओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रीमियर के दौरान सिनेमा हॉल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दर्शकों ने फ़िल्म की टीम की सराहना करते हुए इसे राजस्थानी सिनेमा के लिए एक शानदार प्रयास बताया। इस खास अवसर पर फ़िल्म के लेखक एवं निर्देशक मोहसिन खान, को-प्रोड्यूसर विराट गोविंदरा और असिस्टेंट डायरेक्टर आबिद खान विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने टीम के साथ इस सफलता को साझा किया। तकनीकी टीम में DOP अनुज, एडिटर संजीव कुंतल, संगीत निर्देशक कृष्णा कुंतल, गीतकार रफीक राजस्थानी और मेकअप आर्टिस्ट असलम भी उपस्थित रहे। साथ ही फ़िल्म के कलाकारों में हर्षित माथुर, दीपेंद्र सिंह, योगिता, अल्ताफ खान, आबिद खान, राजीव महर्षि, रितु कांवट, वीर, अजय सक्सेना, मास्टर धैर्यवीर सिंह, संगीता सिंह, अभिषेक, ज्योत्सना कौशिक, रीटा रोज़र, दिनेश भारती, संतोष कंवर, त्रिलोक नौलखा, अमित सक्सेना, वीरेन्द्र सिंह, मानस आलोक, सेलिना, पिया मालन, गुड्डी योगी, राम कछावा और मृणाल चोपड़ा, संतोष, सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे। बीटीएस फोटोग्राफी रवि धानका द्वारा की गई। प्रीमियर शो में कई विशिष्ट अतिथियों ने भी शिरकत की, जिनमें अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच, विज्ञान भारती सचिव मिग्गेंद्र , रेल संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर खान, श्री राजपूत प्रदेश महामंत्री धीर सिंह शेखावत, एसीपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और समाजसेवी बीना कंवर शामिल रहे।  इसके अलावा राजस्थानी सिनेमा से दिग्गज कलाकार श्रवण सागर, निर्माता-निर्देशक राजेंद्र गुप्ता, RFF फाउंडर संजना शर्मा, सोमेंद्र हर्ष, सुरेश मुद्गल, नीरज खंडेलवाल, धनराज दाधीच, अनिल भूप, लखविंदर, मनोज फोगाट, एन.के. मित्तल, अनिल जैन, अनिल सैनी, उग्रसेन तंवर सहित कई मॉडल्स व एक्ट्रेसेस किटी, अंशु शर्मा तथा पर्यावरणविद व पशुप्रेमी शाकुंत समाज सेविका जोया खान भी मौजूद रहे। फ़िल्म के लेखक एवं निर्देशक मोहसिन खान ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा: “दर्शकों का यह प्रेम और अभूतपूर्व समर्थन हमारी पूरी टीम के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हमने एक ऐसी कहानी पर्दे पर लाने का प्रयास किया है जो समाज को जोड़ने का काम करे।” फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ सामाजिक संदेश, रोमांच और भावनाओं से भरपूर एक ऐसी प्रस्तुति है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। प्रीमियर शो की शानदार सफलता के बाद अब आम जनता में भी इस फ़िल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।