-
☰
राजस्थान: भीलवाड़ा में गूंजा हर-हर महादेव, हजारों कांवड़ियों ने हरणी महादेव में किया महाजलाभिषेक
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भीलवाड़ा चांखेड अनिल कुमार धाकड़ उर्फ अनिल जैन चांखेड भारत निविदा राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज चैनल पत्रकार महोदय अनिल कुमार धाकड़ विभिन्न सामाजिक संगठनों व सर्वसमाज ने जगह-जगह किया कावड़ियों का भव्य स्वागत, हरणी महादेव में हुआ महा जलाभिषेक विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सावन के पवित्र माह में आज 24 अगस्त को विशाल कावड़ यात्रा का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विस्तार
राजस्थान: भीलवाड़ा चांखेड अनिल कुमार धाकड़ उर्फ अनिल जैन चांखेड भारत निविदा राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज चैनल पत्रकार महोदय अनिल कुमार धाकड़ विभिन्न सामाजिक संगठनों व सर्वसमाज ने जगह-जगह किया कावड़ियों का भव्य स्वागत, हरणी महादेव में हुआ महा जलाभिषेक विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सावन के पवित्र माह में आज 24 अगस्त को विशाल कावड़ यात्रा का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कावड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ पूज्य संतों के पावन समागम और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। उपस्थित संतों ने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं जन-कल्याण की मंगलकामना करते हुए पूर्व मंत्री रामलाल जी जाट के कंधों पर कावड़ अर्पित की। इसके पश्चात माण्डल तालाब के अंदर पानी के बीच में स्थित प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर में गंगाजल से प्रथम जलाभिषेक कर यात्रा को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री के विचार कावड़ यात्रा के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मंत्री श्री रामलाल जी जाट ने कहा कि, "धर्म आस्था, सेवा और समर्पण का मार्ग है। धर्म में कभी राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि राजनीति धर्म, नीति और सेवा भाव के सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए। जब राजनीति में धर्म (कर्तव्य और नैतिकता) का समावेश होता है, तभी समाज और क्षेत्र का वास्तविक कल्याण संभव है।" उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन माह की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में अमन-चैन व अच्छी वर्षा की कामना की। सोसायटी के सचिव श्री शंकर जी लाल गाडरी ने बताया कि यात्रा में हजारों कावड़िए 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ आगे बढ़े। सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत: यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, सर्वसमाज के प्रतिनिधियों, व्यापार मंडलों एवं ग्रामवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा फलाहार व शीतल पेय के स्टॉल लगाए गए। मार्ग के देवालयों में जलाभिषेक: यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी प्रमुख मंदिरों में कावड़ियों द्वारा गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। हरणी महादेव में समापन एवं महाजलाभिषेक: कावड़ यात्रा के समापन के अवसर पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरणी महादेव स्थित महादेव जी के मंदिर में पूर्व मंत्री रामलाल जी जाट एवं सभी कावड़ियों ने अपनी कावड़ में भरकर लाए पवित्र गंगाजल से देवाधिदेव महादेव का विधि-विधानपूर्वक महाजलाभिषेक किया और क्षेत्र की खुशहाली व मंगल कामना की प्रार्थना की। प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति: इस पावन अवसर पर हगामी लाल जी मेवाड़ा, राजेंद्र जी त्रिवेदी, ओम जी नरानीवाल, नरेंद्र जी रेगर, गजमल जी जाट, आयुर्वेद देशी नुस्खे दवाई वैद्य हंसराज जी जाट सहित पूज्य संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा वर्ग और हजारों की संख्या में कावड़िए एवं समर्थक शामिल रहे।
बिहार: अमदाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी की धूम, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 30 अगस्त से होगी जनजागरण यात्रा, उठेंगी समानता और न्याय की मांगें
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में एक सप्ताह में भरेंगे सड़कों के गड्ढे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एक सप्ताह में सभी गड्ढे भरने के डीएम ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, अनुज कुमार बने अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: बारिश बनी मुसीबत, कोरांव में कच्चा मकान ढहा, दहशत में परिवार