Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नई पानी की टंकी व ट्यूबवेल का लोकार्पण, पेयजल संकट से मिलेगी राहत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 18/06/2026 03:44:41 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 18/06/2026 03:44:41 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के आजाद चौक स्थित उपखंड कार्यालय में आमजन को पेयजल संकट से राहत देने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के आजाद चौक स्थित उपखंड कार्यालय में आमजन को पेयजल संकट से राहत देने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भामाशाह ओमप्रकाश गोयल के सौजन्य से नवनिर्मित पानी की टंकी एवं ट्यूबवेल का बुधवार को भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हंसराज पटेल ने फीता काटकर इस पेयजल परियोजना को जनता को समर्पित किया। पानी की टंकी एवं ट्यूबवेल का उद्घाटन पं. प्रदीप शांडिल्य के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं वेद मंत्रोच्चार के साथ किया गया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पटेल ने कहा कि इस जनहितकारी पहल से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए भामाशाहों का आगे आना एक अनुकरणीय कदम है। समाज के प्रति भामाशाहों का यह योगदान सेवा, सहयोग और जनकल्याण की एक प्रेरणादायी मिसाल है। विधायक ने इस पवित्र और पुनीत कार्य के लिए भामाशाह ओमप्रकाश गोयल का सहृदय आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने स्थानीय नागरिकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार और वे स्वयं निरंतर प्रतिबद्ध हैं। भविष्य में भी विकास कार्यों की गति को रुकने नहीं दिया जायेगा। इस दौरान एसडीएम योगेष सिंह देवल, कार्यवाहक डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरड़क, बीसीएमओ डॉ. धर्मेन्द्र, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष एड. बजरंग लाल शर्मा, पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी, पूर्व पार्षद रघुवीर गोयल, मंडल अध्यक्ष एड. रमेश रावत, कैलाश भगतजी, डिम्पी बंसल, सूर्यकांत मणि बिदाणी, सुरेश मोठुका, मंडल महामंत्री रमेश पायला, एड. चेतराम रावत, अशोक राज पटेल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल के लिए भामाशाह गोयल और विधायक पटेल का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Featured News