Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरित होकर धर्मसिंह भैंसलाना ने 18 वीं बार किया रक्तदान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 18/06/2026 03:40:03 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 18/06/2026 03:40:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय आशीर्वाद ब्लड बैंक में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मसिंह भैंसलाना ने 18 वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय आशीर्वाद ब्लड बैंक में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मसिंह भैंसलाना ने 18 वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रामजीलाल यादव भैंसलाना ने भी रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। धर्मसिंह भैंसलाना ने कहा कि महाराणा प्रताप का सम्पूर्ण जीवन त्याग, संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर उन्होंने महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल समारोह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाजहित के कार्यों में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेते हुए रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण तथा समाजसेवा जैसे जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। रक्तदान से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान के दौरान उपस्थित लोगों ने धर्मसिंह भैंसलाना के इस प्रेरणादायी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि 18 वीं बार रक्तदान करना समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। वहीं रामजीलाल यादव भैंसलाना के सेवा भाव की भी सभी ने प्रशंसा की। इस दौरान भाजपा जयपुर देहात के जिला महामंत्री एड. सुरेंद्र चौधरी, भाजपा नेता सुभाष घोघड़, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, गिरवर शर्मा, सीताराम बंसल, दिनेश यादव, कुलदीप जाट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Featured News