-
☰
राजस्थान: पुलिस का बड़ा अभियान, 98 अपराधी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशानुसार जिले में ऐसे सक्रिय अपराधी जो वांछित गतिविधियों में लिप्त रहते है, क्षेत्रवासियों में भय पैदा करते है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशानुसार जिले में ऐसे सक्रिय अपराधी जो वांछित गतिविधियों में लिप्त रहते है, क्षेत्रवासियों में भय पैदा करते है। हार्डकोर अपराधियां, उद्घोषित अपराधी, स्थाई वारन्टी, भगौड़े, ईनामी अपराधी, वांछित अपराधी, हिस्ट्रीशीटर, मुकदमों में वांछित अपराधी, मादक पदार्थो, अवैध हथियार, अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने व सख्त कानूनी कार्यवाही करने के लिये 16 व 17 मई को चलाये गये अभियान के तहत सघन तलाशी, दबिश व छापेमारी की जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के सम्भावित ठिकानों पर एक साथ कार्यवाही की गई। जिले के 212 पुलिसकर्मियों के साथ पृथक-पृथक 51 टीमों द्वारा एक साथ एक ही समय पर दबिश व छापेमारी की कार्यवाही की गई। टीमों द्वारा 381 स्थानों पर दबिश देकर कुल 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियान में उद्घोषित अपराधी, स्थायी वारन्टी व वांछित अपराधियों के खिलाफ भी प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण, 01 प्रकरण आर्म्स एक्ट में व 01 प्रकरण अवैध परिवहन/खनन के तहत पंजीबद्ध कर कुल 06 नये प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों का चिन्हिकरण कर उनके सम्भावित ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी व निगरानी के लिये एएसपी कोटपूतली व नीमराना, जिले के समस्त डीएसपी व थानाधिकारियों एवं गठित टीमों द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश व छापेमारी के लिये विशेष तैयारी की गई। अपराधियों की आसूचना संकलन करने के पश्चात एएसपी कोटपूतली नाजिम अली व एएसपी नीमराना सुरेश खिंची के निर्देशन में जिले के समस्त वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों व गठित टीमां द्वारा जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश देकर अपराधियों को घेरकर उनके सम्भावित आपराधिक ठिकानों की सघन तलाशी ली गई। अभियान के दौरान महिला अत्याचार के प्रकरणों, हार्डकोर अपराधी, हिस्ट्रीशीटर अपराधी, प्रकरणों में आदतन गिरफ्तार अपराधी, जघन्य व सामान्य अपराधों में वांछित अपराधी, स्थायी वारन्टी, ईनामी अपराधियों में 26 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। वहीं आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व आबकारी एक्ट में वांछित, नवीन दर्ज प्रकरणां में 09 अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अन्य अपराधों में 63 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इस प्रकार कुल 98 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान जिले में भारी पुलिस जाप्ते के साथ अपराधियों के सम्भावित ठिकानों पर दबिश व छापेमारी की गई, दबिश व छापेमारी के कारण जिले के अपराधियों में खौफ के कारण अफरा-तफरी व भगदड़ मच गयी। उक्त कार्यवाही में बडी संख्या में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी से अन्य वांछित अपराधियों की तलाश में सहायता मिलने व उनकी मोबाईल कॉल डिटेल का विश्लेषण व रिकॉर्ड खंगालने सें काफी अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।
पुलिस टीमों द्वारा की गयी कार्यवाही के फलस्वरूप अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे लोगों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गई, सम्पूर्ण अभियान में पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के तहत जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने, अपराधियों में डर व आमजन में विष्वास कायम रखने, अपराधों पर लगाम लगाना, अपराधियों की सामाजिक प्रतिष्ठा के (महिमा मंडन) को क्षति करना, सोशियल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने व अफवाह फैलाने वालों की निगरानी, अपराधी के निवास स्थान के आसपास क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना पैदा करना, अपराधिक गैंग पर अंकुश लगाना, आर्म्स (हथियार), अवैध शराब तथा नशे पर अंकुश लगाना व अभियान के दौरान गिरफ्तार किये गये अपराधियों से गहन पूछताछ कर उनकी आपराधिक योजनाओं के बारे में पता लगाकर जिले में होने वाली गैंगवार की घटनाओं व अपराधों को रोकना, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी आदि अभियान का उद्धेष्य हैं।
हरियाणा: किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एचपीवी टीकाकरण जागरूकता बैठक हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का हुआ शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: युवक हत्या कांड में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद चार आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 हेतु पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को किट वितरण किया गया
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक हुई आयोजित